कानपुर देहात में वैक्सीनेशन को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं

रसूलाबाद में अब लोग वैक्सी नेशन को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं इसका कारण ही है भीड़ अधिक जुट रही है। सोमवार को सीएचसी रसूलाबाद पर वैक्सी नेशन करवाने वालों की भीड़ उमड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों को उन्हें संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

सोमवार को सीएचसी समेत पांच स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 900 लोगों को डोज लगाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डा. लोकेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले से एक हजार डोज वैक्सीन प्राप्त हुई थी। सीएचसी में दो बूथों में 220 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसके साथ साथ चार गांव में भी कैंप का आयोजन किया गया जिसमे नारखुर्द में 150, सजावारपुर में 150, रसूलाबाद देहात 140 ,मलखानपुर 150 व मुलही में 90 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। पूजा, नितेश, बबिता, निशा, रीमा, सुधा, सुषमा ने वैक्सीन लगाई। उधर, रूरा सीएचसी में महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी तो 120 डोज कम पड़ गये और अधिकांश लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। कस्बा, गैजुमऊ, हीरानगर, मल्हानपुरवा, भटौली सहित अन्य गांव की महिला व पुरुषों की भीड़ पंजीकरण व वैक्सीनेशन के लिए जुट गई और अपनी बारी का इंतजार करने लगी। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने पर पंजीकरण देख रहे हरिभान सिंह ने लोगों को अगले दिन आने को कहा तो कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की। महिला डॉक्टर डा. अनुराधा ने भीड़ को समझाया कि निश्चित डोज ही वैक्सीनेशन के लिए आती है, इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता है। इसके बाद लोग शांत हुए। एएनएम सीमा ने बताया कि 120 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *