जनता व्यापारियों को परेशानी से अवगत कराया

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष श्री सुबोध चोपड़ा जी के नेतृत्व में आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल केस्को एमडी श्री अनिल ढींगरा जी से मिला

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन जिसमें कानपुर की सबसे ज्वलंत समस्या पुराने लगे हुए मित्रों को स्मार्ट मीटर में बदलने की जो व्यवस्था की जा रही है उससे होने वाली जनता व्यापारियों को परेशानी से अवगत कराया और इस पर विचार करने को कहा दूसरी बात व्यापारियों द्वारा बिजली कटौती की सूचना नहीं दी जाती है रात्रि गैंग कई सब स्टेशनों पर मौजूद नहीं है जिसकी वजह से कई मोहल्लों में असुविधा होती है पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में क्षेत्रीय स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की मांग करें इसे केस्को एमडी ने तत्काल स्वीकार कर सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने डिविजन में व्हाट्सएप ग्रुप में जनता और व्यापारियों को जोड़ें जिसमें विद्युत व्यवस्था की समस्त जानकारी बिजली कटौती के संबंध में दी जाने वाली जानकारी जनता के सुझाव और और सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के सामंजस्य बने रहेंगे केस्को एमडी द्वारा निर्देश दिया गया कि यहां पर भी रात्रि गैंग ना होने की बात कही जाए इसकी सूचना मुझे दी जाए पुराने बिजली के मीटर जो लगे हैं उनको स्मार्ट मीटर में बदला जा रहा है उस में आने वाली दिक्कतों को जानकारी कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा सड़कों पर रखे हुए ट्रांसफार्मर जिससे आवागमन एवं जन हानि की संभावना है उन्हें चिन्हित करके कैस्को विभाग हटाएगा यदि किसी जगह पर लाइन और ट्रांसफार्मर का पैसा खर्च करके किसी व्यक्ति द्वारा लोड स्वीकृत कराया गया है वह अन्य किसी को वहां पर और लोड चाहिए और वहां पर जगह ना होने पर क्या व उपभोक्ता पूर्व के लगे हुए ट्रांसफार्मर से बिजली प्राप्त कर सकता है इस पर उन्होंने विभागीय जानकारी करके अवगत कराने को कहा है केस्को के नियम के अनुसार वह कैस्को विभाग की प्रॉपर्टी हो जाती है आज की बैठक में अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल सब्बरवाल महामंत्री सेल शुक्ला महामंत्री अनूप तिवारी सुशील गुप्ता आशीष सचान सुभाष गुप्ता कुलवंत सिंह खालसा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *