पुखरायां । कस्बे के सुआ बाबा मन्दिर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के बाद सोमवार देर शाम को टीटू तिलकधारी एवं झांकी पार्टी के कलाकारों के दुवारा सजीव झांकी भक्ति गीतों के माध्यम से दिखाया गया ,जिससे श्रद्धलुओं भाव विभोर हुए ।
कस्बे के सुआ बाबा मन्दिर में दो दिवसीय कार्यक्रम के बाद सोमवार के देर शाम को टीटू तिलकधारी एवं झांकी पार्टी के कलाकारों के दुवारा सजीव झांकी भक्ति गीत के माध्यम से श्री गणेश बन्दना , दो कृष्ण और दो राधा के माध्यम से माखन चोरी , सुदामा चरित्र , फूलो की होली ,आदि की झांकी दिखाते हुए , श्याम जी चूड़ी बेचने आया के भक्ति गीत हुए ,वही पर भोलेनाथ और पार्वती की झांकी का मंचन किया गया है ,वही पर गायक अजय कुमार ने संगीत के माध्यम से ” शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिये ” चिराग जल रहा है पर रोशनी कम मेरे साई आजा साई भगवान है मेरा ” माँ तेरे पास आ रहा हूँ दुनिया से दूर जा रहा हूँ ।आदि तरह तरह की भक्ति गीत सुनकर श्रद्धलुओं भाव विभोर हुए । इस मौके पर अशोक कुमार ओमर , मदन लाल मिश्रा , शिवकुमार शुक्ला , विनय कुमार , आदि लोग मौजूद रहे हैं।
2021-07-20
