पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झाँसी और कानपुर हाइवे पर एक बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए घायलो को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि विशाल के साथ बाइक में सवार होकर पुखरायां किसी कार्य के लिये आए हुए थे , वापस अपने गांव अमरौधा जा रहे थे पिपरी गांव के पास बाइक सवार रोड पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्करआर दी जिससे बाइक सवार घायल हो गए , स्थनीय लोगों के दुवारा घायलो को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया गया ।
2021-07-20
