ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद सम्बोधन में बोलते केबिनेट मंत्री सतीश महाना-पुखरायां

पुखरायां । अमरौधा और मलासा ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को अधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना और स्नातक क्षेत्र के एमएलसी अरुण पाठक की उपस्थिति में एसडीएम दीपाली भार्गव ने शपथ दिलाई , जहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया , जहां पर पहली बैठक हुई , जिसमें केबिनेट मंत्री ने कहा कि ब्लाक प्रमुख का पद जनता की सेवा व समस्याओं को हल करना है ।
शपथ ग्रहण सम्पन्न होने के बाद अमरौधा ब्लाक में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मौजूद लोगो को सम्बोधन में कहा कि चुनाव जीतने के बाद कौन हमारा कौन पराया भूल जाना चाहिए , जनता ने विश्वास के साथ हमको आपको चुनाव में जीत दिलाई है , उस विश्वास को कायम रखना हमारा दायित्व है , वही कहा कि ब्लाक प्रमुख प्रतेयक बीडीसी के साथ मिलकर कार्य करे , उन्होंने ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में सभी को जानकारी दी है । सभी क्षेत्र पंचयत सदस्यों से परिचय प्राप्त किया है , ब्लाक प्रमुख प्रमिला कटियार के पति भोगनीपुर विधायक बिनोद कटियार , कानपुर किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी , बीडीओ भगवान सिह चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे है। वही मलासा ब्लाक में बैठक हुई जहां पर सम्बोधन में स्नातक एमएलसी अरुण पाठक ने सभी बीडीसी का परिचय प्राप्त किया , वही पर मलासा ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जनता के निर्णय का भरोसा पर कायम रहना चाहिए , जिस पर खरा उतरना चाहिए , मलासा ब्लाक क्षेत्र को एक आदर्श बनाने के लिये जुट जाएं ,जिससे प्रत्येक गांव में परिवर्तन दिखाई दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *