कानपुर समग्र विकास की बैठक सम्पन्न हुई

कानपुर नगर, दिनांक 20 जुलाई, 2021
मण्डलायुक्त डा0 राज शेखर की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त शिविर कार्यालय में उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति अन्तर्गत कानपुर समग्र विकास की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने जनपद कानपुर नगर महानगरीय स्वरुप की पुर्नस्थापना हेतु प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुये निम्न निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये।
बैठक में मण्डलायुक्त ने गंगा बैराज बांये मार्जिनल बंधे पर दो लेन निर्मित सड़क को चार लेन सड़क किये जाने के संबंध में मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को दोनो जनपदों का मिलाकर एक स्टीमेट शीघ्र तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने एन0एच0-91 गुरुदेव पैलेस से रामादेवी चौराहे तक 04 लेन से 06 लेन सड़क का चौडीकरण के कार्य का डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश लो0नि0वि0 को दिये। बैठक में मण्डलायुक्त ने बैराज से गुरुदेव पैलेस तक तथा चिडियाघर चौराहे का विकास/पुलिया का निर्माण के संबंध में चिडियाघर चौराहे के अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्यवाही किये जाने तथा वन विभाग, विद्युत एवं लो0नि0वि0 के अधिकारियों को उनके विभागों द्वारा किये जाने के कार्यो का स्टीमेट तैयार किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मण्डलायुक्त ने दादानगर सामानान्तर आर0ओ0बी0 का निर्माण के संबंध में इस पुल की रेलवे से स्वीकृति मिल जाने पर सेतुनिगम के महाप्रबन्धक को पुल निर्माण कार्य के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सरसौल एवं चकेरी में भी रेलवे पुल का निर्माण हेतु सेतुनिगम द्वारा सर्वे हो गया है। मण्डलायुक्त ने बिल्डर्स के सहयोग से शहर के प्रमुख उन्नीस चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं विकसित कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने लो0नि0वि0, के0डी0ए0, नगर निगम व पुलिस विभाग (यातायात) के एक-एक नोडल अधिकारी बनाकर इन चौराहों को विकसित किये जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को डिजाइन तैयार किये जाने हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बोट क्लब गंगा बैराज में शीघ्र संचालित करने के संबंध में बोट संचालन करने के लिये मेन पावर व आपरेशनल सेटअप तैयार कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
मण्डलायुक्त ने दक्षिण क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यालय स्थापित किये जाने के संबंध में निर्देशित किया कि नगर निगम से इसकी औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। उन्होंने इस प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु के0डी0ए0 को शीघ्र स्टीमेट व डिजाइन तैयार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी से यातायात व्यवस्था को सुधार किये जाने के कार्यो के संबंध में यथाशीघ्र कार्यो की रिपोर्ट/सूची प्रस्तुत करने के निर्देश यातायात पुलिस के अधिकारी को दिये।टाटमिल बस स्टेशन के भार को कम करने के लिये नये चार बस स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित रिंग रोड क्षेत्र में बनाये जाने के संबंध में आर0एम0 रोडवेज, संबंधित उप जिलाधिकारी, संबंधित लो0नि0वि0 के अधिकारी की एक कमेटी बनाकर सर्वे व भूमि चिन्हित करने तथा एन0एच0आई0 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के संबंध में यूपीसीडा को डीपीआर तथा कन्सलटेन्ट की नियुक्ति की कार्यवाही किये जाने तथा शासन स्तर पर बैठक आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये। जिला जेल को महानगर की आबादी से बाहर स्थानान्तरित किये जाने के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। चिडियाघर चौराहे से सिंहपुर रोड तक सड़क के दोनो ओर नालियों/डिवाइडर का निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (एन0एच0ए0आई0) के द्वारा किये जाने के संबंध में बताया कि डिवाइडर व नाली निर्माण का स्टीमेट तैयार हो गया है, धनराशि की मांग शासन से की गयी है।बैठक में जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, सचिव केडीए श्री एस0पी0 सिंह, महाप्रबन्धक सेतु निगम श्री आर0के0 सिंह, मुख्य अभियन्ता लो0नि0वि0, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति/कानपुर समग्र विकास श्री नीरज श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *