तीन करोड़ के लालच में महिला ने गंवाए 1.07 करोड़, सरगना गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021
सोनीपत में ग्लोबल अवार्ड के लिए चयन और तीन करोड़ की लॉटरी लगने के लालच में एक महिला ने 1.07 करोड़ रुपये गंवा दिए। ठगों ने पाउंड को एक्सचेंज करने के नाम पर महिला से ये रकम खातों में जमा कराई।

बदले में लॉटरी के तीन करोड़ की जगह पर रंगीन कागज थमा दिए। ठग गिरोह के सरगना को सोनीपत पुलिस की सीआईए यूनिट ने सोमवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी अखिलेश कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के लालबंगला के चरारी का रहने वाला है।

आरोपी आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। सोनीपत सेक्टर-15 निवासी सरिता के मुताबिक 12 अगस्त 2019 को उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि ग्लोबल अवार्ड 2019 के लिए आपका चयन हुआ है और तीन लाख रुपये की लॉटरी लगी है।

एक ईमेल एड्रेस पर बैंक खाते की डिटेल मांगी गई। उन्होंने पूरी जानकारी ईमेल कर दी। उनसे तीन बार में 16.42 लाख, डेढ़ लाख और 90 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में डलवाए गए।

इसके बाद ठगों ने उन्हें रुपयों के नाम पर जो सूटकेस थमाया, उसमें रंगीन कागज मिले। इस पर सरिता ने डॉ. हैरी नेल्सन, अनीता शर्मा, राहुल सिन्हा, पाउल क्लेमेंट, समर खान, हरेंद्र रावत, कोनसम अनीता, धीरू मिश्रा और मनोज विश्वकर्मा पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि ठगी का मास्टरमाइंड धीरू का मामा अखिलेश है, जो कानपुर के लालबंगला के चरारी का रहने वाला है। सोमवार रात सीआईए ने अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *