पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमे जनपद कानपुर देहात के प्रमुख कस्बों के व्यापारिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों/सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे अकबरपुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री महेशचन्द्र अग्रवाल, रूरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्यामजी वैश्य, वरिष्ठ जिला महामंत्री पियूष कौशल, रनिया व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवशरण गुप्ता, डेरापुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। बैठक मे श्री महेशचन्द्र अग्रवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष द्वारा कस्बा अकबरपुर पुल के नीचे स्थायी रूप से पुलिस बल की डियूटी लगाये जाने व वीडियों कैमरा लगवाये जाने, व्यापारियों द्वारा शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन करने पर प्राथमिकता देने तथा कोरोना वायरस से व्यापारी/परिजनों की मृत्यु होने पर शासन स्तर से आर्थिक सहायता धनराशि दिलाये जाने आदि समस्याओं पर चर्चा की गयी। रूरा व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री श्यामजी वैश्य द्वारा कस्बा रूरा मुख्य मार्ग पर सडक मे गड्ढे होने के कारण आवागमन वाधित व सडक दुर्घटनायें अधिक होने की समस्या से अवगत कराया गया। कस्बा अकबपुर व माती रोड पर आटो चालकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर वाहन खडे न करके कही पर भी वाहन खडे कर जाम की समस्या को उत्पन्न करने के विषय पर चर्चा की गयी। व्यापारियों द्वारा बताई गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्वन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समस्त थाना प्रभारियों को रात्रि मे चोरी/नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त एवं भ्रमणशील रहने एवं सम्वन्धित को लापरवाही न बरतने हेतु हिदायत किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी गयी।
2021-07-21
