बकरीद के बाद खुली बैंक सर्वर ना आने से लौटे खाता धारक

कंचौसी,औरैया। बकरीद की छुट्टी के बाद गुरुवार को जब बैंक खुली तो कंचौसी सेंट्रल बैंक में सुबह से ही खाता धारकों का रुपये लेन देन के लिए बैंक में आना शुरू हो गया।जब बैंक खुली तो बैंक में कनेक्टिविटी गायब थी।कनेक्टिविटी ना होने से खाता धारक कनेक्टिविटी आने का घंटो इंतजार करते रहे लेकिन नेट ना आने से खाता धारकों को बिना लेनदेन किये बैंरग वापस लौटना पड़ा। वही ग्रामीणों क्षेत्रो से जमा निकासी के लिए आये किसानों को लेनदेन के लिए खासे परेशान रहे।खाता धारक श्याम सिंह, बंटी तिवारी ,नेहा यादव ,ओम जी पांडेय, रामनरेश आदि खाता धारकों ने बताया बैंक में कनेक्टिविटी ना होने की समस्या आएदिन की हो गई है।जिससे हम लोगो को परेशान होना पड़ता है।कुछ दिनों पूर्व बीएसनल का सर्वर डाउन होने से चार दिनों तक बैंक में कनेक्टिविटी ना होने से खाता धारकों परेशान पड़ा था।इस संबंध में बैंक मैनेजर मनीष कटियार ने बताया सर्वर काम ना करने पूरी जानकारी नही है।दो दिन पूर्व ही बैंक का चार्ज लिया है।सर्वर डाउन की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।सर्वर की समस्या को जल्द दुरस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *