राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस का आयोजन

बी ओ बी शाखा प्रबन्धक ने राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस का किया आयोजन
रूरा कानपुर देहात ! बाईस जुलाई आज ही के दिन हमारी संविधान सभा ने देश के राष्ट्रीय झण्डे तिरंगे का अंगीकरण किया था इसी दिन अनेकता में एकता के प्रतीक तिरंगे को भारत के आधिकारिक झण्डे के रूप में प्रस्तुत किया गया था उक्त बात बैंक आफ बड़ौदा के रूरा के शाखा प्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस मनाते हुए कही
इस अवसर पर पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का प्रतीक है
राम श्याम एजूकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक श्याम जी त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा त्याग शान्ति और क्रांति को समाहित किए है
मदरलैण्ड एकेडमी के डायरेक्टर अशोक सिंह यादव ने कहा कि चक्र हमारी प्रगति का प्रतीक है
ऋण अधिकारी श्री शिवम् कटियार ने कहा कि हरा रंग हरित क्रांति का प्रतीक है जिसके लिए हमारी बैंक कृषकों को हरित क्रांति के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं हरितमा संगोष्ठियों का आयोजन करती रहती हैं! आंगनबाड़ी शैलेश दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हमारा संवैधानिक कर्त्तव्य है! इस अवसर पर शोभित यादव, जान्हवी यादव, सोनू, पत्तर लाल,भैरों सिंह, चेतना राणा विनोद कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *