द्वितीय तल स्थित सभागार में भव्य शपथ समारोह

23 जुलाई 2021,कानपुर। अखिल भारतीय केंद्रीय स्वास्थ्य योजना कर्मचारी संघ, कानपुर शाखा रतनलाल नगर स्थित सीजीएचएस कार्यालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में भव्य शपथ समारोह कोविड नियमों का पालन करते हुये आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में सीजीएचएस के अपर निदेशक डॉ बचन सिंह, डॉ मंजुल कुमारी, डॉ हरी सिंह के साथ विशिष्ट अथिति के रूप में केंद्रीय सरकार कल्याण समन्वय समिति के सचिव एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चमी उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड शाखा के उपाध्यक्ष एस0 के0 वर्मा तथा मुख्य वक्ता वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी-कर्मचारी नेता एवं आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं दूसरी बार निर्वाचित सचिव प्रदीप सिंह यादव सहित पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुये कहा कि कर्मचारियों के हितों के साथ साथ आप सीजीएचएस लाभार्थी की सुविधाओं का भी ध्यान रखेंगे।
चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अवस्थी ने द्विवार्षिक कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कु0 नित्या गुप्ता, मनीष कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, संगठन सचिव आशुतोष सिंह, सचिव प्रदीप सिंह यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती पूनम दुबे, यादवेंद्र यादव, हरिओम वर्मा, वित्त सचिव-सुनील सिंह के साथ कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप शुक्ल, राजेन्द्र कुमार, मयंक यादव, मूलचंद, शत्रुघ्न, सचिन सैनी, रवी कुमार आदि को शपथ दिलाई। कमेटी की ओर से सचिव प्रदीप सिंह यादव ने कुछ समस्याओं के बारे में प्रकाश डाला, जिसे वर्तमान अपर निदेशक ने शीध्र दूर करने का आश्वासन भी दिया।
इस समारोह में उपरोक्त के अलावा देवराज सिंह, विकास सिंह, मोहित बाजपेयी, अंत में कोविड महामारी एवं अन्य कारणों से बिछड़े सभी लोगों के प्रति शोक संवेदना भी व्यक्त की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *