पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 24 Jul 2021
गजनेर में सीएचसी में वैक्सीन न लगने पर वापस लौट रही महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला घायल हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।

थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा निवासी सुधांशु शुक्ला गुरुवार को अपनी 46 वर्षीय पारिवारिक दादी प्रभा शुक्ला के साथ गजनेर सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए गए थे। प्रभा शुक्ला को वैक्सीन लगनी थी लेकिन वहां स्टाक न होने पर वह वापस घर लौट रहीं थीं। गजनेर रायपुर मार्ग में जिठरौली गांव के पास पहुंचीं थीं कि महेश्वरी देवी मिल गईं। वह सड़क किनारे खड़ी होकर बात कर रहीं थीं कि तेज रफ्तार एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां प्रभा शुक्ला की मौत हो गई। इससे पुत्री तनु शुक्ला, पुत्र सुंदरम और लव का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गजनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर पिकअप को पकड़ लिया गया है जबकि चालक फरार है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *