पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर के सामने दो बाइको की भिड़न्त में तीन लोग घायल हुए , स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में उपचार कराया गया ।
मूसानगर थाना क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी , अरविन्द कुमार ने बताया कि गांव के हरिचन्द्र 45 वर्ष के साथ बाइक में सवार होकर पुखरायां किसी कार्य के लिये आए हुए थे , वापस अपने गांव जाते समय कस्बे के बड़े महादेबन मन्दिर के सामने मेन रोड पर दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे अमरौधा के जुलेड़ी मोहाल निवासी आरिफ 25 वर्ष सहित तीनों लोग घायल हो गए , स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
2021-07-25
