कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद श्री सत्य पचौरी से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने संबंधित शिकायत की एवं प्रीपेड मीटर को न लगाए जाने का अनुरोध किया पूरे घटनाक्रम में सांसद श्री पचोरी जी ने तुरंत केस्को एमडी से वार्ता कर अगली बैठक के पहले इस तरह की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए कहा साथ ही कानपुर उद्योग व्यापार मंडल केस्को यम डी की के साथ अपनी मध्यस्थता में एक बैठक करने का भी आश्वासन दिया वार्ता में सांसद जी को यह भी अवगत कराया कि छोटे व घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर का लोड 1कि वाट से बढा कर 3कि वाट कर दिया गया है जिससे छोटे उपभोक्ता का बिल तीन गुना बढ कर आ रहा है।अब जबर दस्तक एम आर आई कर के बिल बढा चढा कर भेजें जा रहे हैं।व्यापारी इस कार्य से असन्तुष्ट हो रहा है।
कई कई वर्षो से अधिकारी कानपुर में सेटिंग कर जम कर उगाई कर रहे हैं। उनकी लिस्ट अगली बैठक में दी जाये गी। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी निश्चित किया है कि केसा व स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं को लेकर हर बाजार में एक कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें कि स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों की बिजली मीटर की समस्याओं का उजागर हो सके एवं जल्द ही सांसद जी ने एक बैठक केस्को एमडी और जिलाधिकारी महोदय के साथ रखने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के रूप में टीकम चंद सेठिया मणिकांत जैन विजय पंडित रामेश्वर गुप्ता लाला भैया राजेंद्र शुक्ला प्रदीप गुप्ता विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे l
2021-07-25
