आठ शिलापट्टों का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना जी ने आज द्विवेदीनगर, नौबस्ता में लगभग 2 करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के आठ शिलापट्टों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम मे क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी ।क्षेत्र की जनता ने श्री सतीश महाना जी का करतल ध्वनि से माला फूल के माध्यम से जोरदार स्वागत किया।श्री महाना ने कहा कि हमारी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर चलती रहनी है। वर्तमान में, मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरा विकास हो गया, पर 100 में से 90% विकास का कार्य हो चुका है। मैं चुनाव में माफी मांगने नहीं अपने विकास कार्यों के माध्यम से आपके पास आऊंगा । 30 सालों में जनता की बदौलत, विकास की बदौलत मैं जनप्रतिनिधि बनता आ रहा हूं । डूडा द्वारा जो यह विकास कार्यो का आज मैंने शिलान्यास किया है ,इससे क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी और भविष्य में इसी तरह विकास कार्य चलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *