खुशी को यादगार बनाने के लिए पौधा रोपित किया

मीरा बाई चानू द्वारा ओलंपिक खेलों में पहले ही दिन भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने की खुशी को यादगार बनाने के लिए राजीव पाण्डेय द्वारा बरगद का पौधा पिपौरी गांव मे रोपित किया।
तथा रेसलर प्रिया मलिक द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में आंवले का पौधा और
कारगिल शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा गोद लिये पी.डी. पार्क बर्रा 2 में औषधीय पौधे अजवाइन, तुलसी,गिलोय,एलोवेरा, मीठी नीम, आँवला, श्वेतार्क का रोपण किया गया साथ ही फूल वाले पौधे चांदनी,गुड़हल आदि के कुल 31 पौधों का रोपण किया गया जिसमें कि छोटे बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बच्ची नंदिनी शुक्ला ने श्वेतार्क का पौधा रोपित किया ।
इस अवसर पर राकेश मिश्रा,शिवम शुक्ला, अरविंद सिंह,शिवम पाण्डेय,वीरेंद्र शुक्ला,शुभम पाण्डेय,नंदिनी शुक्ला,अनमोल बाजपेयी, दिपांशु तिवारी,कांति शरण निगम,नारायण शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *