हड़ताल पर बैठ कर आक्रोश जाहिर कर रहे एम्बुलेंस कर्मी

कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में खुद की पहचान बनाने वाले 102 व 108 एम्बुलेंस कर्मी इन दिनों अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ कर आक्रोश जाहिर कर रहे है। काशीराम ट्रामा सेंटर में गाडियां खडीं कर चालक धरने पर बैठ सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए, समान वेतन, कोरोना काल मे जान गवा चुके एम्बुलेंस कर्मियों को बीमे का मुआवजा ओवर टाइम जैसी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौप चुके है। उनका ये भी कहना है कि, हड़ताल के दौरान यदि कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है। तो प्रदेश के हर जिले में 4 एम्बुलेंस ऐसी भी है। जो रोजाना की तरह कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *