केस्को अधिकारियो द्धारा अपने कर्मचारियों के साथ तानासाही रवैये के खिलाफ अब यूनियन लामबंद हो गई है l राज्य विद्युत परिषद् संगठन यूनियन ने केस्को मुख्यालय पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया l यूनियन के महासचिव का कहना है कि गोविन्द नगर पराग डेरी डिवीजन में तैनात जूनियर इंजिनियर रंजीत कुमार यादव व राजेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक केस्को द्धारा दोनों का निलंबन कर दिया गया है l उनका कहना है कि बरसात के समय बिजली सप्लाई बंद थी l जिसका खामियाजा हमारे साथियो को भुगतना पड़ रहा है l यूनियन के लोगो ने मांग करी है कि दोनों का निलंबन वापस लिया जाय नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा l
2021-07-26
