कानपुर नगर के दो शिक्षकों को मिला एक लाख रुपए का पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने व नवाचार अपना कर पढ़ाई को रुचिकर बनाने में जिला कानपुर नगर के दो शिक्षक शिक्षिका को ग्लोबल सेंटर ऑफ नॉलेज एण्ड डेवलपमेंट ने वोडाफोन, आइडिया फाउंडेशन की Vi स्कॉलरशिप के अंतर्गत एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
आई, पी, ई,सी, के, डी द्वारा जिज्ञासा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है l जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को एक लाख रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 116 शिक्षकों का चयन हुआ था इसमें कानपुर जिले के नगर व क्षेत्र के ब्लॉक सदर बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजकुमार अग्निहोत्री और कल्याणपुर ब्लॉक की शिक्षिका रिचा बाजपेई प्रा0वि0 मकसूदाबाद में कार्यरत हैं। विद्यालय में टी एल एम निर्माण व शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के सम्बन्ध में जिज्ञासा के मेंटर राजेश मिश्रा का बहुमूल्य योगदान होता रहा है। राजकुमार अग्निहोत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कानपुर महानगर के अध्यक्ष भी हैं समय बद्वता शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण विभागीय कार्यों में रुचि छात्रों के प्रति संवेदनशीलता आदि गुणों से परिपूर्ण है। सत्येंद्र यादव संजीव द्विवेदी नरेंद्र मोदी विशाल यादव हंसराज अमरनाथ रोहित गुप्ता ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *