पुखरायां । कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर में सावन के प्रथम सोमवार की शाम को भोलेनाथ का फूलो से शंगार किया गया , वही पर संगीत के माध्यम से शिव भक्तों ने ओम नमः शिवाय के मंत्र का जाप के साथ शिव भजन का गायन किया गया और सारी रात बम बम भोलेनाथ के जयघोष होते रहे हैं।
कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर में सावन के प्रथम सोमवार के शाम को शिव भक्तों के दुवारा भोलेनाथ का फूलो और मालाओ से शंगार किया गया , इसके बाद आरती हुई , वही पर शिव भक्तों ने संगीत के माध्यम से ओम नमः शिवाय मन्त्र का जाप करते हुए , गायिका प्रियंका ने भोलेनाथ को नमन करते हुए ” भोले बाबा तेरी लीला न्यारी पूजे श्रद्धा से दुनिया सारी नन्दी की तुम करते हो सवारी भोले बाबा तेरी लीला न्यारी ” गायिका शीला ने ” शिव शंकर भक्ति की ज्योति अब तो जला दो मन मे ” गायक श्रवण कुमार ने ” भोले के दरबार मे दुनिया बदल जाती है सर्पो की माला महादेव भक्तों के प्रतिपाला” गायक रोहित कुमार ने “जटाधारी शिव शम्भू तेरे कानो में कुण्डल भूत प्रेत सब नाचे जब डम डम डमरू बजे ” आदि इस प्रकार भजन कीर्तन के साथ सारी रात बम बम भोलेनाथ के जयघोष होते रहे , इस मौके पर मनोज गौड़ , विकास गौड़ , राजू द्विवेदी , जगत सिंह चन्देल , मुन्ना कश्यप , लल्ला तिवारी , जग मोहन गिरि आदि लोग मौजूद रहे है ।
2021-07-27
