‘‘महिला जन सुनवायी’’

कानपुर नगर दिनांक 27 जुलाई, 2021
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती पूनम कपूर एवं मा0 सदस्या श्रीमती रंजना शुक्ला ने आज वन स्टाप सेन्टर, निकट गोल चौराहा में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं से संबंधित अन्य मामलों की ‘‘महिला जन सुनवायी’’ की। उन्होनें बताया है कि इस महिला जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन एवं उनकी समस्याओं से संबंधित 16 मामले प्राप्त हुये। उन्होंने एक-एक महिला फरियादी की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुये उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोग महिलाओं के उत्पीडन एवं उनकी समस्याओं के प्रति सजग है, अधिकारी महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये उनका प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
उन्होंने महिला जन सुनवाई में एक महिला फरियादी द्वारा उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा मांनसिक एवं आर्थिक रुप से परेशान किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने एस0एच0ओ0 नबाबगंज को प्रकरण की जांच कर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बिठूर निवासी रामदेवी ने घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत की जिस पर महिला थानाध्यक्ष को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। शास्त्री नगर की ममता देवी ने फाइनेंश कम्पनी द्वारा लोन घोटाला करने की शिकायत की जिस पर उन्होंने एस0एच0ओ0 काकादेव को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। सैयद नगर निवासी रिजवाना वानो ने ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीडन किये जाने की शिकायत पर उन्होंने उप पुलिस आयुक्त को मामले में जांच कर कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये।
महिला जन सुनवाई में पनकी की एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत पर वन स्टाप सेन्टर चौकी प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें महिलाआंे को जागरुक करते हुये कहा कि वह इस महिला जन सुनवाई में अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीडन के प्रकरण, दहेज संबंधी मामले आदि के बारे में अपनी समस्यायें बिना किसी डर व भय के प्रस्तुत कर सकती हैं। महिला जन सुनवाई में पुलिस विभाग से डी0सी0पी0 साउथ श्रीमती रवीना त्यागी, महिला मामलों के नोडल अधिकारी श्री शिवाजी सहित वन स्टाप सेन्टर की प्रभारी अंकिता निगम, सी0ओ0 स्वरुप नगर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *