बुजुर्ग महिला को युवाओं ने बचाया-पुखरायां

पुखरायां । यमुना नदी में डूब रही एक बुजुर्ग महिला को युवाओं ने बचाया , प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला काफी देर से नदी के किनारे बैठी थी , पुलिस पहुचकर उपचार के लिये पुखरायां सीएचसी भेजा , जहां पर होश आने पर नाम और पता बताया ।
मूसानगर थाना क्षेत्र के बांगर गांव के मयंक दिवेदी , नसीरा और छोटे ने बताया कि वह मुन्नी देवी के पास यमुना नदी के किनारे मंगलवार को टहल रहे थे ,वहा एक बुजुर्ग महिला को नदी में डूबते हुए देखा , जो बचाओ बचाओ की आवाज लगा रही थी और शान्त हो गई ,आवाज सुनकर वह लोग दौड़े और पानी से बहार निकल लिया , बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था मे होने के कारण कुछ बता नही सकी, ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी ,सूचना पर पहुचे उपनिरीक्षक केपी राजन ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर महिला को पुखरायां सीएचसी भेजा , जहां पर डियुटी पर तैनात डॉ गोविन्द प्रसाद ने बताया कि उपचार होने के बाद हालत में सुधार हुआ है , होश आने पर महिला ने नाम पता घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जुरेया गांव की रामश्री बताया है मन्दिर में दर्शन के लिए आने की बात कही है ,वही पर बुजुर्ग महिला की जान बचाने वाले युवाओं की हौसला की तारीफ कियl है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *