बुलडोजर से विधवा का मकान गिराया, मुकदमा दर्ज

गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनिया गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने जबरन अपने अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी का मकान बुलडोजर से गिरा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के जमरेही गांव में रिटायर्ड फौजी राजकुमार ने अपने छोटे भाई स्व. बृजेंद्र की पत्नी सियादुलारी का गांव के बाहर बना मकान शनिवार को बुलडोजर से गिरा दिया। महिला उस समय गांव में बने दूसरे मकान में थीं। मकान पूरी तरह गिरा देने से उसमें रखा गेहूं, मवेशियों के लिए भूसा व बाकी सामान बर्बाद हो गया। थाना प्रभारी गजनेर गंगा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बुलडोजर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *