आटा चक्की संचालक के खाते से 10 हजार रुपये पार

झींझक कस्बा के आटा चक्की संचालक से बकाया भुगतान करने का झांसा देकर साइबर ठग ने पेटीएम खाते से 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

झींझक कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी आटा चक्की संचालक अनवार हुसैन ने बताया कि 25 जुलाई की सुबह 10 बजे मेरे पुत्र रिजवान के मोबाइल पर फोन आया कि 10 क्विंटल आटा चाहिए और उसने कहा कि भुगतान आनलाइन करूंगा। इस पर पुत्र ने अपना पेटीएम अकाउंट नंबर दे दिया तो उसने पुत्र के अकाउंट पर एक लिक भेजकर इसे खोलने को कहा। उसने जैसे ही लिक खोला उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। रुपये निकलने का मैसेज आया तो समझते देर न लगी कि धोखाधड़ी हो गई। एसएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *