विकासवार रैकिंग में जनपद, मण्डल में प्रथम

कानपुर देहात 28 जुलाई 2021

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के नेतृत्व में कानपुर देहात को विकासवार रैकिंग में मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो निश्चित रूप से जनपद के लिए अत्यन्त सम्मान की बात है। विकास के हर पैमाने पर जिलाधिकारी के कुशल मार्ग दर्शन में निरंतर सुधार परिलक्षित हो रहा है। विकास का कोई भी क्षेत्र हो प्रगति जनपद में अब सर्वत्र परिलक्षित हो रही है, सूखी पड़ी नहरों में जल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों का निर्माण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, गरीबों को आवास की उपलब्धता, मनरेगा के तहत मजदूरों को निरंतर मिल रहा रोजगार, मुख्य विकास अधिकारी के देखरेख में चल रहा प्ररेणा ओजस का कार्यक्रम जनपद को एक विशिष्ट और अलग दर्जे के श्रेणी में ला खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *