युवाओं ने ठाना फिर से भाजपा सरकार बनाना है

नमामि गंगे विभाग भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन का आयोजन गोविंद नगर मे किया गया सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि युवाओं ने कमर कस ली है हिंदुत्व की रक्षा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जिस देश का युवा अपनी मातृभूमि के लिए अपने धर्म के लिए समर्पित रहता है वह देश निश्चित विकास करता है राम कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है जिसने संकल्प लिया है 2022 में फिर सरकार बनाने का भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर हमें सरकार बनानी है मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है हम घर घर जाकर महिलाओं को जोड़ेंगे उसके लिए एक टीम बनाएंगे कार्यक्रम का संचालन संस्कार शर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन श्री ओम द्विवेदी प्रमुख रूप से पंजाब सिंह मयंक श्रीवास्तव अनूप चौधरी हरी स्वरूप तिवारी शिव सिंह चौहान रोहित कुमार वीरेंद्र कुमार आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *