25 हजार मास्क वितरण का व्यापारियों ने लिया संकल्प

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए 25 हजार मास्क वितरण का व्यापारियों ने लिया संकल्प

घंटाघर व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि आम जनता सरकार और शहर का प्रशासन सब लापरवाह हो गए हैं कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर अभी बाकी है और जिस प्रकार से कोरोना काल में पहली और दूसरी लहर में हमने बहुत कुछ खोया है। जो हमारे अपने थे। वह कोरोना संक्रमण में इस दुनिया से चले गए जिसके लिए आज तक हम अपनों के आंसू पूछते हैं। जिस प्रकार से सरकार और जिला प्रशासन बेबस दिखा। वह कभी भुला नहीं जा सकता है। अस्पताल से श्मशान घाट तक लाइनें लगी रहे। और कल जिस प्रकार से अचानक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ गई वह बड़ी चिंता जनक है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना यह है। व्यापारीयों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है लेकिन उसके बाद भी व्यापारी अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए। घंटाघर व्यापार मंडल ने 25, हजार मास्क वितरण का संकल्प लिया है। जिसमें प्रतिदिन 500 मास्क वितरण प्रतिदिन किए जाएंगे। मुख्य रूप से उपस्थित विश्वनाथ शर्मा, रुपन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *