अनियत्रित बस मिट्टी के टीले से टकरा गई


आज दिनांक 29/07/21 को कानपुर से फतेहपुर की तरफ फतेहपुर डिपो बस संख्या यूपी 71 T 6136 जो कि कस्बा सरसौल के पास पुल से नीचे उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो जाने की वजह से अनियत्रित हो गई जो कि पास में ही मोटर मैकेनिक की दुकान के सामने लगी मिट्टी के टीले से टकरा गई तथा एक व्यक्ति जो कि उक्त दुकान के सामने फल का ठेला लगाते थे जिनका नाम रामविलास पासवान पुत्र स्व रामदास उम्र 45 वर्ष नि सरसौल थाना महाराजपुर जो कि बस से टक्कर लगने के चलते घायल हो गए है उन्हें तत्काल सीएचसी सरसौल भिजवाया गया जिनकी दौराने इलाज मृत्यु हो गई । बस को हाइड्रा (क्रेन) से हटवाया जा रहा है लॉ& ऑर्डर की कोई समस्या नही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *