वैक्सीनेशन के लिए इकट्ठा सैकड़ो लोग

कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर आंगनवाड़ी केंद्र में सुबह से ही गांव के सैकड़ो लोग वैक्सीनेशन के लिए इकट्ठा हो गए। वैक्सीनेशन केंद्र में लगभग डेढ़ सौ वैक्सीन ही उपलब्ध होने के चलते काफी लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वापस लौटते लोग वैक्सीनेशन पर सवाल खड़ा कर जिम्मेदारों को कोसते घर को चल दिए।

ग्रामीण पुरुष और महिलाओं ने बताया कि वह सुबह से लाइन लगाए खड़े हैं। अब बताया जा रहा है कि ज्यादा वैक्सीन न होने के चलते उन्हें वैक्सीन नहीं लग पाएगी केंद्र में कुल डेढ़ सौ वैक्सीन ही आने की बात बताई जा रही है।जबकि अभी तक 70, 80 लोगों को ही वैक्सीन लगी है। वैक्सीनेशन सेंटर में धांधली चल रही है। कुछ प्रभावशाली और परिचय रखने वाले लोगों को बिना नंबर के ही वैक्सीन लगा दी गई है। जिस कारण उनका नंबर नहीं आ पाया और वैक्सीन खत्म हो गई।

इतने बड़े गांव में कम मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता ने ऊंट के मुंह में जीरे का काम किया। जबकि कोरोना महामारी का तीसरा चरण जल्द आने का लोगों में भय है। वहीं वैक्सीनेशन की धीमी चाल जिम्मेदार लोगों पर सवाल खड़ा करती है।

वैक्सीनेशन केंद्र में सैकड़ों की भीड़ में कई लोग बिना मास्क के एक दूसरे से चिपक कर बहस करते दिखाई दिए। बिना मास्क के वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचना कोरोना को और दावत देना न बन जाए। इस जिम्मेदारी के लिए वैक्सीनेशन सेंटर में न ही कोई समझाने वाला है। न ही उनकी कोई समस्या सुनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *