पुखरायां । बरौर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर व जलालपुर गांव में तेज बरसात से चार मकान गिर गए , जिसमे रखा सामान दब गया , कच्ची छत में पानी से मिट्टी की कटान हो जाने से गिर गए , वही पर पुराना लेंटर भी गिर गया , जनहानि होने से बच गई है ।
मुरलीपुर गांव के सतीश कुमार व कवि बाबू के मकान का हिस्सा तेज बरसात होने के कारण गिर गया , बताया कि कच्चा मकान होने के कारण मिट्टी की छत काटन ही जाने के कारण छत गिर गई , जिससे कमरे में रखा सामान दब गया , उस समय घर के लोग दूसरे कमरे में थे । वही मजरा जलालपुर के अरुण कुमार के मकान की छत का पुराना लेंटर बरसात का पानी मरमने से गिर गया , जिससे घर मे रखा सामान भी दब गया , मुहल्ले के लोग पहुचे बड़ी मशक्कत से मलवे को हटाया । वही अजीत कुमार का कच्चा घर का एक हिस्सा भी गिर गया , प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लेखपाल को सूचना दी गई है ।
2021-07-29
