रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लगातार हो रही तीन दिनों से भारी वर्षा से नगर पंचायत रसूलाबाद के आजाद नगर, निराला नगर, कबीरनगर,तुलसी नगर,सुभाष नगर,पुलिस चौकी तिश्ती सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का कहर दिखा। जहाँ घरों गंदा बरसाती पानी घुसा। तीन दिनों से जनता तबाह और दर्जनों मकान ढहकर मलबे में तब्दील हो गए। लोग घरों में कैद हैं।
बताते चलें कि रसूलाबाद तहसील के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते नगर के आजाद नगर,निराला नगर, तुलसी नगर,सुभाष नगर, कबीर नगर वार्डों में नाले की साफ सफाई न होने के कारण समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों में बरसाती पानी गंदा घुसा है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस चौकी तिशती सहित ग्रामीण अंचल के गावों में भी अत्यधिक बारिश के चलते जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से घरों व गलियों में पानी भरा होने के कारण लोग घरों में ही कैद है बाहर नही निकल पा रहे हैं। नगर पंचायत कर्मियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो जेसीबी मशीन लेकर वार्डों में पहुंचे। चोक नालों को खोला गया और नालों की साफ सफाई हुई। वही कबीर नगर वार्ड में जाकर पूर्व सभासद हाशिम खान ने लोगों की समस्याओं को जाना।
2021-07-30
