लगातार मकान गिरने से लोग दहशत में आ गये

रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत कपराहट ग्राम पंचायत कहिंजरी मे लगातार मकान गिरने से लोग दहशत में आ गये है। बसपा नेता जगजीत संखवार ने पीड़िता परिवारों की मदद का भरोसा दिलाया।
लगातार हो रही बारिश से बीती रात कपराहट ग्राम पंचायत का मजरा बड़ा गांव कहिंजरी में तीन घर गिरने में लोग ख़ौफ़जदा हो गए। बड़े कमल पुत्र मोती लाल कमल ने बताया कि वह रात को अपने घर के अंदर छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी रात को अचानक कुछ गिरने की आवाज आई। जब देखा तो उनके घर का एक कमरा गिर गया था हम सब बाहर निकल कर सड़क पर खड़े हो गए ।देखते ही देखते पूरा मकान गिर गया । जिसमे चारपाई बिस्तर गेहूं, धान आदि गृहस्थी का सारा सामान दब गया। खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है हम परिवार के लोग अपने भाई के घर पर रह रहे है । वहीं उसी गांव के ही निवासी भूरा यादव पुत्र सोनेलाल ने बताया की उनका भी मकान बारिश में पूरा ढह गया । जिसमें हमारे घर की गेहूं, धान, लाही, व घर का काफी सामान दब गया है। जिससे हम लोगों को रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के ही शिव कुमार पुत्र बुद्धा के मकान का भी कुछ हिस्सा गिर गया है जिससे बक्सा बच्चों के कपड़े व गृहस्थी का काफी सामान दब गया है। मालकापुरवा पंचायत में भी सन्तोष पुत्र मौजी लाल का मकान गिर गया जिसमे उनके खाने पीने का व गृहस्थी का सारा समान दब गया ।हालांकि इन घटनाओं में कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। जब इस बात की जानकारी बहुजन समाज पार्टी के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेता जगजीत संखवार को हुई तो वे आनन-फानन में पीड़ित परिवारों से मिले। साथ ही मौके पर जो मदद हो सकी उनकी मदद भी की। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर भी इन परिवारों की मदद करने का प्रयास करूंगा। वही घरगिरी की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि लेखपाल द्वारा क्षति का आकलन कर लिया गया है। नियमानुसार परिवारों की मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *