मौसम बदलते ही कानपुर का बिजली विभाग भी बदला, जाजमऊ कानपुर मे छबीलापुरवा सबस्टेशन पर बरसात की मार पड गई है, 24 घंटे मे 5 से 6 घंटे बिजली काटी जाती है, बहाना बरसात का मौसम ,जरा देर लगेगी यह कहकर अभियंता से लेकर कर्मचारी तक बच रहे है, लेकिन विभाग के एम डी से लेकर चीफ अभियंता तक जनता की पीड़ा सुनने वाला नही, बिजली का बिल घर पर आकर वसूला जाता है, लेकिन बिजली की सप्लाई नीचे से लेकर ऊपर तक किसी को नही दिखती ,
कुछ दिन पहले बिजली विभाग के मंत्री को जनता की परेशानी पर दया आ गई धी लेकिन कानपुर के अधिकारी को मंत्री जी का आदेश कुछ दिन याद रहा फिर बिजली कटौती शुरू, अब तो राम राज्य मे राम भरोसे है बिजली विभाग l
2021-07-30
