व्यापारियों ने की बैठक सुरक्षा और व्यापारी उत्पीड़न पर हुई चर्चा

कानपुर व्यापारी एसोसियेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक सांझा हाल में की गई। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई और जिसका अध्यक्ष संजय टंडन ने सभी विषयों का संतोष जनक जवाब दिया। आज की बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुमटी नंबर 5 में 6 कैमरे लगाए गए हैं जिससे बाजार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके पुलिस प्रशासन को मदद मिल सके। वही व्यपारी उत्पीड़न के विषय में अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि व्यपारियों का उत्पीड़न कताई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी देश हित में कार्य करता है। उसे तो शासन प्रशासन से सुविधा मिलनी चाहिए ना कि उसका उत्पीड़न होना चाहिए। सभी व्यापारियों ने अध्यक्ष की इस बात का समर्थन किया। बैठक का समापन महामंत्री पुष्पेंद्र जयसवाल और कानूनी सलाहकार रविंद्र अरोरा ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, रोमी अरोरा, कपिल, सरबजीत सिंह, गौरव बजाज, रविंद्र अरोरा, रवि जायसवाल, मंजीत सिंह सलूजा, रंजीत सिंह बब्बू, महिंदर सिंह बिल्ले,महेश केशवानी, पप्पू, राजू चावला, इंद्रपाल सिंह, मीतू सागरी, शरद निगम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *