गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा अंतर्गत, मस्वानपुर के ऐतिहासिक पक्का तालाब को पर्यटन की दृष्टि से, उत्तर प्रदेश सरकार से,माननीय मुख्यमंत्री जी की विशेष अनुकंपा से पास करा कर,निर्माण एजेंसी UPRNSS द्वारा ₹ 50 लाख रुपये से,उसके निर्माण हेतु कार्य को,भूमि पूजन करके,प्रारंभ कराया।
विधायक ने बताया कि उक्त तालाब में बाउंड्री वॉल भव्य गेट तालाब के निकट लगे बरगद के पेड़ का चबूतरा, तलाब में चारों तरफ चित्रकारी एवं पाथवे बनेगा चंदेल राजाओं के जमाने का एवं विधायक ने कहा कि यह लगभग 400 वर्षों से भी ज्यादा पूर्व समय का यह पक्का तालाब, जिसमें तत्कालीन राजघरानों की महारानीयां, यहां पर,स्नान-ध्यान एवं पूजन नियमित रूप से किया करती थी। जो आज हमारी धरोहर के रूप में है।और इसका अपना इतिहास, आस्था से भी जुड़ा हुआ है। उसको पर्यटन की दृष्टि से, कानपुर के नगरीय छेत्र अंतर्गत, पहले पर्यटन स्थल के रूप में,विकसित कराया जा रहा है।
उक्त शिलान्यास के अवसर पर, उपस्थित छेत्रिय आम जनों से, विधायक ने कहा कि,तालाबों को संरक्षण की दृष्टि से मामा तालाब पर भी कार्य जारी है और इस पक्का तालाब से भी भूगर्भ जल संरक्षण एवं प्रदूषित होने से भी बचेगा।जिससे आसपास के, मस्वानपुर,आनंद नगर, गणेश नगर ,धामी खेड़ा ,हसनपुर ,मीता सराय,शिव नगर, यूनाइटेड नगर एवं रावतपुर आदि क्षेत्रों के लगभग 40 हजार लोगों को वाटर लेवल और शुद्ध पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।यह केंद्र भी मामा तालाब की भांति ही, प्राकृतिक वर्षा जल संचयन का एक बड़ा केंद्र बनेगा।जो आने वाली पीढ़ी को भी दूषित पेयजल की समस्या से मुक्त कर, राहत प्रदान करेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,अधिशासी अभियंता जितेंद्र शिकार्रवार, अधीक्षण अभियंता अरविंद यादव, जे ई आशीष बाजपेयी, अशोक तिवारी,एवं नेशनल खिलाड़ी एथलेटिक्स संजय सिंह एवं नीलम पाण्डेय, सीमा सिंह ,पूजा द्विवेदी ,शीलू त्रिपाठी,कीर्ति कोस्टा, राजा पंडित , गंगाराम कश्यप, सर्वेश कटिहार ,अनिल शुक्ला ,अजय कुशवाह,राजन तिवारी आदि लोग थे।
2021-07-30
