कानपुर नगर में तैनात महिला होमगार्ड इंद्रापाल द्वारा सड़क पर पडे़ मिले रुपए एवं मोबाइल को उसके मालिक तक पहुंचाने का किया गया कार्य साथ ही दिया आशीर्वाद मामला है थाना पनकी कानपुर नगर के चौकी क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया का जो महिला होमगार्ड जो नारी निकेतन राजीव विहार गुरु देव पैलेस कानपुर में नाइट ड्यूटी में तैनात हैं जिसे पनकी पड़ाव में पॉलिथीन बैग में भरा सामान दिखाई पड़ा जिसमेंमोबाइल की लाइट जल रही थी सड़क से बस के गुजर जाने के बाद पैदल चल रही इंद्रापाल की निगाहपॉलिथीन बैग में पड़ी जिसे उन्होंने उठाया और बारिश के कारण अपने बैग में रखकर ड्यूटी पर अपने साथ ले गई अपने कार्यालय में पहुंच कर उस पॉलिथीन बैग में रखा सामान को देखा जिसमें दो मोबाइल सैमसंग कंपनी का एक घड़ी व ₹ 20500 नगद रुपए के साथ अन्य जरूरी कागजात जैसे पैन कार्ड आधार कार्ड एटीएम डीएल देखे रात बीत जाने के बाद आज दिनांक 30 जुलाई को सुबह थाना पनकी कानपुर नगर में उपस्थित होकर कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल कुमार को महिला होमगार्ड द्वारा सारा सामान सुपुर्द किया गया एवं जानकारी दी गई कार्यवाहक थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित उप निरीक्षक मनोज कुमार पाठक को बताया कि इस संबंध में जानकारी कर खोए हुए व्यक्ति के पास तक सुपुर्दगी का कार्य कराए तो उप निरीक्षक द्वारा मोबाइल के माध्यम से जानकारी कर सूचना देकर उन्हें खोए हुए सामान एवं रुपए थाना पनकी कानपुर नगर में उपस्थित होकर शीघ्र प्राप्त करने के लिए आने को कहा गया तो तब तत्पश्चात बालापुर सिंहपुर थाना विठूर निवासी विजय एवं उनका साला जितेंद्र नकशापुरवा थाना ग्वालटोली थाना उपस्थित होकर अपनी बात बताएं तो विजय ने कहा कि हम साले बहनोई अकबरपुर थाना अंतर्गत अपना कार्य निपटा कर वापस घर आ रहे थे बारिश होने के चलते रास्ते में मेरे पॉलिथीन बैग में रखा सामान कहीं गिर गया थातो इस संबंध में जब उससे पूछा गया कि आपका सामान मैं क्या-क्या है और अपना परिचय दें इसके बाद महिला होमगार्ड इंद्रापाल द्वारा उन्हें सुपुर्द कराया गयासाले बहनोई के द्वारा अपना अपना सामान ले लिया गया जिसमें पर्स में रखें ₹ 20500 में ₹3000 विजय व 17500 /- रुपए साले जीतेंद्र के और एक घड़ी के साथ सारा सामान दे दिया गया महिला होमगार्ड की आर्थिक मजबूरियां घर में पिता का चल रहा इलाज में होने वाले खर्च के रूप में उसे रुपए भी प्राप्त हुए और मोबाइल परंतु उसने अपनी ईमानदारी जिंदा है की कहावत एवं इंसानियत की नजीर पेश कर थाना पनकी के क्षेत्रीय लोगों का मनोबल ऊंचा किया और अपने विभाग में अपना स्थान ईमानदारी की पेश की गई जिस में मौजूद समस्त लोगों ने मिष्ठान मंगाकर उनका मुंह मीठा कराया गया साथ ही रक्षाबंधन त्यौहार के रूप में भाई बहन के रिश्ते की नजीर पेश कर साले बहनोई द्वारा 3100/- रुपए देकर पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर धन्यवाद दिया गयाइस मौके पर उपस्थित राजवीर सिंह उदयभान भदौरिया मुकेश यादव महिला कांस्टेबल रमा यादव बीना यादव धर्मेंद्र सिंह आदि थे

2021-07-30
