पुखरायां । सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ को शुक्रवार को जहरीले कीड़े के काटने से हालत बिगड़ने पर पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृतक घोषित किया , सूचना पर पुलिस पहुची जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
सट्टी थाना क्षेत्र के दिबैर की मडैया निवासी लाल बहादुर ने बताया कि भाई वंशीधर 45 वर्ष बरसात होने पर चारपाई गीली हो गई थी , जिससे शुक्रवार को सुबह जमीन पर लेट गए थे , तभी अचानक एक जहरीले कीड़े ने काट लिया हालत बिगड़ने पर पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉ मनोज कुमार ने जांच के बाद मृतक घोषित किया , सूचना मिलने पर पुलिस पहुची जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । वही पर छोटे भाई ने बताया कि यह मजदूरी का कार्य करते थे , इनके दो बच्चे अनामिका 10 वर्ष , अभिषेक 6 वर्ष और पत्नी राधा का रो रोकर बुरा हाल हो गया ।
2021-07-30
