पुखरायां । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर गुरुवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग गुट में एक ही रास्ते से होकर कस्बे के पटेल चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मालार्पण करके नारेबाजी करते हुए साइकिल रैली निकालकर अपने अपने रूट में जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो से मिलकर सपा सरकार की नीतियों की जानकारी दी गई ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र पाल उर्फ मनु यादव के नेतृत्व में सपा के लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव आदि , आहरोली शेख मोड़ से अपने सपा समर्थकों के साथ साइकिल रैली और वही पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव अपने सपा के सुमित सचान सतेन्द्र यादव आदि समर्थकों के साथ कस्बे के बाईपास सपा कार्यलय से साइकिल रैली , वही पर सपा के जिला उपाध्यक्ष पिंकू सचान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार यादव उर्फ बब्लू राजा सपा समर्थकों के साथ मीरपुर से अलग अलग गुट में अपने अपने समर्थकों के साथ एक ही रास्ते से होकर कस्बे के पटेल चौक में मालार्पण किया औऱ नारेबाजी के साथ अलग अलग रूट में साइकिल रैली निकल कर ग्रमीण क्षेत्रों में लोगों से मिलकर सपा के कार्यशैली की नीतियों के विषय मे जानकारी दी । इस मौके पर सुरेन्द यादव , अमरजीत यादव , सतेन्द्र यादव , रामकुमार यादव , गौरव यादव , वंशलाल यादव ,जय सिंह यादव , जयप्रकाश यादव , सुधीर यादव , लखन कुमार , गोविन्द यादव , आदि लोग मौजूद रहे है ।

2021-08-05
