पुखरायां । भोगनीपुर तहसील में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव मनाया गया । जहां पर सरकारी राशन दुकानों में राशन ग्राहकों को राशन वितरण में एसडीएम दिपाली भर्गव और पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया और रामू द्विवेदी पहुचकर फीता काटकर उदघाटन किया औऱ अपने हाथों से राशन का भरा झोला वितरण किया वही पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं के विषय मे लोगो को जागरूक किया ।
भोगनीपुर तहसील में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव में सरकारी राशन दुकान में पहुचकर एसडीएम दिपाली भर्गव और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया ने सदन गुप्ता , प्रदीप गौड़ और विमल की दुकान में पहुचकर फीता काटकर उदघाटन किया अपने हाथो से राशन ग्राहकों को अन्न से भरा झोला निशुल्क वितरण किया वही पर ग्राहकों को पूर्व जिलाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं के विषय मे जानकारी दी गई । औऱ सरकार की नीतियों के विषय मे बताया गया । इस मौके पर सदन गुप्ता , प्रदीप गौड़ , विमल कुमार , रामू द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे है।
2021-08-05
