बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर-पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर गांव का एक बाइक में सवार होकर बाइपास से होकर पशु चिकित्सालय की कार्य के लिये आ रहा था , जरेलापुर गांव के सामने हाइवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे घायल हो गए , एम्बुलेंस के दुवारा घायल को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया गया । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर के गांव के निवासी , श्री बाबू ने बताया कि उसके लड़का सुरजीत सिंह 30 वर्ष शनिवार को बाइक में सवार होकर बाईपास के रास्ते से किसी कार्य के लिये पशु चिकित्सालय आ रहा था जरेलापुर गांव के सामने हाइवे में अज्ञात वाहन ने टक्कर बाइक सवार को मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया , सूचना पर एम्बुलेंस घटनास्थल में पहुचकर घायल को पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉ गोविन्द ने उपचार किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *