उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

स्वर्ण जयंती विस्तार गणेशपुर कानपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर इंडियन पुलिस महासंघ, पुलिस मित्र वेलफेयर फाउंडेशन एवं गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में डॉ हेमंत मोहन को सेवा भारती सम्मान 2021 एवं डॉ आरती मोहन को नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रशांत शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में गुरुकुल संरक्षक डॉ दिनेश कुमार कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय राज पांडे चेयरमैन गुरुकुल, जितेंद्र सिंह तोमर, डॉ कविता कुशवाहा, शाहरुख खान निर्देशक स्पोर्ट्स राष्ट्रीय खिलाड़ी, अमन खान, आशा सिंह, डॉ मधु पाठक, कुसुम शिप्ले, डॉ सुल्तान अहमद, मोहित गुप्ता, रामू पाठक एवं शिवम खन्ना उपस्थित रहे। संस्था के चेयरमैन अजय राज पांडे एवं वाइस चेयरमैन आशा सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *