कानपुर-भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर देहात थाना शिवली क्षेत्र तहसील मैंथा परिसर में आयोजित समाधान दिवस (तहसील दिवस) में जनसुनवाई कर लोगो की समस्याओं को सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेश-निर्देश दिये गये l