सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

कानपुर नगर, दिनांक 07 अगस्त, 2021(सू0वि0)
उप जिलाधिकारी (सदर) श्री दीपक कुमार पाल की उपस्थिति में सदर तहसील के अन्तर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज बाल भवन, फूलबाग के सभागार में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुये संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्तायुक्त तरीके से शासन की मंशा के अनुसार किये जाने के संबंध में शिकायते उपलब्ध करायी गयी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, विद्युत, के0डी0ए0, समाजकल्याण, आपूर्ति, नगर निगम आदि विभागों से संबंधित शिकायतें कुल 104 प्राप्त हुयी, जिनमें से नगर निगम 23, के0डी0ए0 की 27, राजस्व की 12, केस्को 09, डी0एस0ओ0 06, डूडा की 06, आपूर्ति की 06, पुलिस विभाग की 03, समाजकल्याण की 03, उद्यान विभाग 02 एवं अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के समय से निस्तारण के लिये संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गयी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में गुमटी निवासी फरियादी अशोक कुमार ने तात्याटोपे नगर में केडीए के मकान में कब्जा किये जाने के संबंधित समस्या प्रस्तुत की जिस पर उप जिलाधिकारी ने केडीए के अधिकारी को समस्या का निस्तारण किये जाने के लिये निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में गल्ला मण्डी निवासी श्रीमती मधुलता ने पेंशन दिलाये जाने तथा राशन कार्ड बनवाये से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया जिस पर समाज कल्याण विभाग व आपूर्ति निरीक्षक को जॉच कर समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। फजलगंज निवासी वृद्ध फरियादी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने उसके मकान पर बेटी के द्वारा कब्जा किये जाने की समस्या प्रस्तुत की जिस पर उन्होंने संबंधित अपर नगर मजिस्ट्रेट को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बर्रा निवासी एक फरियादी ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्या प्रस्तुत की जिस पर एसओ बर्रा को जॉच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त अन्य फरियादियों ने भी अपनी-अपनी समस्यायें प्रस्तुत की जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से किये जाने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार सहित नगर निगम, के0डी0ए0, पुलिस आदि विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *