7 अगस्त, 2021, कानपुर। नागरिक सुरक्षा कोर, प्रखंड कृष्णानगर कानपुर की बैठक आज शनिवार को मलिक गेस्ट हाउस में प्रभारी डिवीजनल वार्डेन अजीजुर्रहमान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संचालन करते हुये सहायक उपनियंत्रक विष्णु कुमार शर्मा ने सर्वप्रथम सिविल डिफेंस के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा डिवीजनल वार्डेन ने प्रखंड की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये सभी पोस्ट में रिक्त वार्डेन को शीघ्र भरे जाने का आग्रह किया।
तत्पश्चात कानपुर महानगर के नये चीफ वार्डेन रोहित मल्होत्रा का अंगवस्त्र बुके देकर प्रखंड की ओर से भव्य सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सिविल डिफेंस से जुड़े रहे आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल तथा स्वागताध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी एवं वार्डेन सुखबीर सिंह मालिक के साथ नगर स्तर पर नए पदोन्नत प्रभारी स्टाफ ऑफिसर सतीश अरोड़ा एवं प्रभारी डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) श्रीमती सीमा अग्रवाल का भी स्वागत किया गया।
अंत में कॅरोना काल में दिवंगत वार्डेन स्व0 राजधारी को शोक श्रद्धांजली देते हुये दो मिनट मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रखंड के दुर्घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन तथा सेक्टर वार्डन भारी संख्या में मौजूद रहे।

2021-08-07
