पुखरायां । कस्बे के रेलवे स्टेशन तिराहे पर शनिवार शाम को एडवोकेट प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में लड्डू वितरण किया गया , क्योंकि भारत के नीरज चोपडा ने ओलंपिक खेल में भाला फेंक प्रतियोगिता में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करके भारत का नाम रोशन किया ।
कस्बे के रेलवे स्टेशन तिराहे पर शनिवार शाम को एडवोकेट प्रशान्त मिश्रा ने राहगीरों को लड्डू बाटकर खुशी जाहिर किय है , मिश्रा ने बताया कि भारतीय इतिहास में पहला मौका है जो किसी ट्रक एंड फील्ड प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है ,भारत के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेल में भाला फेक प्रतियोगिता जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया , भारत का नाम रोशन किया है । इस मौके पर शैलेन्द्र चतुर्वेदी , शंटी गौड़ , सुरेश शुक्ला , सन्दीप बंसल , दीपू शुक्ला ,जगन्नाथ ओमर , संजय त्रिवेदी , ब्रजभान सिह , प्रियम अग्रवाल , आदि लोग मौजूद रहे है।
2021-08-07
