पति ने युवती का अपहरण कर की दूसरी शादी

पति ने युवती का अपहरण कर की दूसरी शादी, फिर दूसरी पत्नी को दिया तलाक

कन्नौज में पति ने एक युवती का अपहरण कर दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता ने एसपी से मामले की शिकायत की, जिस पर सदर कोतवाली में एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीडऩ तथा तीन तलाक अधिनियम के तहत पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसौली निवासी हूरबानो पुत्री इस्तियाक ने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर निवासी हसीब पुत्र जब्बार के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने पांच लाख रुपये दहेज भी दिया था। उसकी दो बेटियों कायनात व फलक फातिमा के जन्म के बाद ससुर जब्बार, सास काहिरा बेगम उर्फ नन्हा, ननद फिदा, देवर हसीम व पति हसीब ने उसका उत्पीडऩ शुरू कर दिया। करीब दस माह पहले पति उसे मायके में बच्ची के साथ छोड़ गया।

इसके बाद उसने ग्राम बक्सपुरवा निवासी एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया और उससे निकाह कर लिया। हसीब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी सदर कोतवाली में दर्ज है। 22 जुलाई को वह अपनी मां बबुन्ना बेगम के साथ ससुराल जैनपुर गई तो उक्त ससुरालीजनों ने उसे लाठी-डंडो से पीट दिया और पति हसीब ने धक्के मारकर बाहर निकालते हुए तीन तलाक दे दिया। उसने घटना की तहरीर ठठिया थाने में दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीडि़ता ने एसपी से फरियाद की। पुुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर सदर कोतवाली में आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी कोतवाल कमल भाटी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *