दो दिन से पानी के लिए जूझ रही ढाई लाख आबादी

Sun, 08 Aug 2021
कानपुर के फूलबाग पंपिंग स्टेशन दो दिन से बंद होने के चलते ढाई लाख जनता पानी के लिए जूझ रही है। यह प्लांट जल निगम ने रखरखाव के लिए धन न होने के चलते बंद कर दिया है। जलकल ने साफ कहा कि जब तक पूरी तरह से योजना संचालित नहीं होती, तब तक योजना हैंडओवर नहीं ली जाएगी।

जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूवल मिशन योजना के तहत फूलबाग पंपिग स्टेशन का निर्माण कराया गया था। पिछले चार साल से एक दर्जन इलाकों में यहीं से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन बैराज प्लांट बंद होने के कारण यह पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहा। उधर रखरखाव के लिए धन न मिलने के कारण आपरेटर विनीत पांडेय को कई माह से वेतन भी नहीं मिल सका है। इसके चलते उन्होंने हाथ खड़े कर दिए हैं। दो दिन पहले जल निगम ने प्लांट को बंद कर दिया। इससे फूलबाग, कुरसवां, कमला टावर, पटकापुर, तारघर, नवाब साहब का हाता, बंगाली मोहाल, इटावा बाजार, चौक, परेड, शिवाला आदि क्षेत्रों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जलकल ने साफ कहा कि जब तक पूरी तरह से योजना संचालित नहीं होती, तब तक योजना हैंडओवर नहीं ली जाएगी।

रखरखाव के लिए शासन से धन नहीं मिला है इसके चलते आपरेटर को वेतन नहीं मिल सका। दो दिन से पंपिग स्टेशन बंद कर दिया है।

पंकज, अवर अभियंता, जल निगम पंपिंग स्टेशन ठीक से संचालित होगा तभी हैंडओवर लिया जा सकता है। अभियंताओं को सर्वे करके कमियों की रिपोर्ट तैयार करके देने को कहा है। पंपिग स्टेशन चालू कराने के लिए अधीक्षण अभियंता से बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *