डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस अस्पताल का उद्घाटन किया

कानपुर-डीजीपी मुकुल गोयल रविवार सुबह 10:45 बजे पुलिस लाइंस पहुंच पुलिस अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल का निर्माण सीएसआर फंड से द मुथूट ग्रुप ने कराया है। डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड की दूसरी लहर चुनौतीपूर्ण थी।जनता को समस्यांए हुईं। पूरे देश मे डॉक्टर ने फ्रंट लाइन वर्कर की तरह काम किया। उसी तरह हमारे पुलिसकर्मियों ने काम किया। बलिदान भी दिया। इसलिए आज जो कदम उठाया गया है ये बहुत जरूरी था। मैं यहां डीआईजी दो साल रहा था। आज उसी अस्पताल का कायाकल्प कर दिया गया है।
डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में ये किया गया है। अस्पताल के लिए काम करने वाले सभी लोगों को बधाई। सब कुछ सरकार नही कर सकती। जनता और पुलिस ने मिलकर ये काम किया है। अपनी जिम्मेदारी निभाई। कानपुर की जनता को जनता हूं। जो हर काम मे बढ़ चढ़कर साथ देती है। व्यवस्था बनाने में कम बनाये रखना चुनौती होता है। उम्मीद है कि अस्पताल का विस्तार होता रहेगा। जिससे पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को अन्य अस्पताल जाना न पड़े।पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि कोविड के दौरान जनता के दो रूप दिखे। एक तरफ कुछ लोगों ने कालाबाजारी की तो उनको जेल भेजा गया। दूसरी तरफ सम्भ्रांत लोगों से पूरी मदद मिली। ऑक्सीजन बैंक बनाया गया। प्लाज्मा बैंक बनाया गया। जिससे बहुत सहूलियत हुई। आगे कोविड से निपटने के लिए अस्पताल तैयार किया गया है। मिलजुलकर अस्पताल तैयार किया गया। अस्पताल में एक दर्जन बेड बढ़ाये जा सकते हैं।
एडीसीपी साउथ डॉ अनिल ने दी अस्पताल के बारे में जानकारी:
जब मरीजो की संख्या बढ़ी तब पुलिस लाइन अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में 16 ऑक्सीजन बेड हैं। आईसीयू केयर, नर्सिंग स्टाफ को रखा गया। 46 मरीज ठीक हुए हैं। 39 मरीज अस्पताल में ही ठीक हुए। इसमे कई मरीज गंभीर थे। अधिकतम 3 सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं फ्लू ओपीडी 1020 मरीजों को देखा गया। 900 कोविड जांच के साथ वेक्सीनेशन भी पुलिस अस्पताल में चलाया गया। आसपास के जिलों के परिजनों को इलाज दिया गया। होम केयर टीम बनाकर काम किया गया। डॉ अनिल कुमार आईपीएस के साथ एमबीबीएस डॉ. भी हैं। भविष्य में पॉलीक्लीनिक के तौर पर अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *