जनपद कानपुर नगर निवासी श्री योगेश अग्रवाल, सी.एम.डी., रिमझिम इस्पात को दिनांक 07.08.2021 को डा0 राज शेखर, मण्डलायुक्त कानपुर मण्डल, द्वारा शिविर कार्यालय पर उनकी कोविड वैश्विक महामारी के समय कानपुर मण्डल के साथ-साथ सीमावर्ती जनपदों में निःशुल्क आॅक्सीजन सिलेण्डर आपूर्ति की उल्लेखनीय सेवाओं के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्री योगेश अग्रवाल द्वारा कोविड महामारी के चरमोत्कर्ष के दौरान आॅक्सीजन की कमी को दूर करने में प्रशासन की हर सम्भव मद्द करते हुये औधोगिक आपूर्ति को बन्द अथवा कम कर कोविड अस्पतालों के लिये तत्समय निःशुल्क आॅक्सीजन सिलेण्डर की दैनिक आपूर्ति औसतन जनपद कानपुर नगर को 500, फर्रूखाबाद 100, कन्नौज 100, इटावा 100 के साथ-साथ कानपुर के सीमावर्ती जनपदों में भी जैसे बांदा 300, जालौन 180, उन्नाव 100, हमीरपुर 100, हरदोई 50, महोबा 20 तथा व्यक्तिगत होम क्वारटांइन मरीजों हेतु 100 सिलेण्डर की गयी।

2021-08-08
