कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास एक नंबर में देर रात चोरों ने बंद घर में हमला बोलकर लगभग एक लाख रुपए के गहने नगदी पार कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोसाइटी में तैनात दो गार्डों को पूछताछ के लिए चौकी लेकर आई है। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
अंशु श्रीवास्तव ने बताया कि आवास विकास 1 ब्रह्मदेव चौराहा स्थित सेक्टर जे सोसाइटी में उनका निवास है। सोसाइटी में 4 दरवाजे हैं जिसमें से तीन बंद रहते हैं। एक दरवाजे में रात के वक्त दो गार्ड टिकरा निवासी पीर मोहम्मद और भूतेश्वर मंदिर मनोज की रात में तैनाती थी। कल देर रात वह अपने परिवार सहित खेरेश्वर मंदिर गए हुए थे। घर में ताला लगाते समय दोनों गार्डों को घर देखे रहने की जिम्मेदारी दी थी। आज सुबह जब वह लौट कर आए तो में गेट का ताला टूटा हुआ देखकर होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे जिनमें रखे इकत्तीस हजार रुपए नकद, 7 ग्राम सोने के 2 जोड़ी बुंदे सहित एक एलइडी चोर चोरी कर ले गए। चोरों ने इत्मीनान से घर के कोने कोने में नकदी और ज्वेलरी की तलाश की। घर में चोरों द्वारा लाई गई तोलिया जिसमें सरिया छिपाकर लाई गई थी बरामद हुआ है। दो सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद भी चोरी हो गई और गार्डों को भनक तक नहीं लगी। जबकि गार्ड रूम के बगल में ही चोरी की घटना हुई है। गार्ड रूम के बगल में चोरी होना सोसाइटी वालों के गले नहीं उतर रही है।

2021-08-08
